पटना कोचिंग कांड: छात्रा की मौत पर बवाल, परिजनों का आरोप- दरिंदगी के बाद छत से फेंका

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर प्रदर्शन करते लोग

Patna Coaching Student death case: पटना के फुलवारी शरीफ में 16 वर्षीय कोचिंग छात्रा की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है. परिजनों ने दरिंदगी के बाद छत से फेंककर हत्या का आरोप लगाया है. पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया. जबकि सड़क जाम और प्रदर्शन से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन

Patna Coaching Student death case: पटना के फुलवारी शरीफ में 16 वर्षीय कोचिंग छात्रा की मौत ने इलाके को झकझोर दिया है. परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि छात्रा के साथ दरिंदगी की गई. विरोध करने पर उसे कोचिंग सेंटर की छत से फेंक दिया गया. घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दरिंदगी और हत्या का आरोप

परिजनों के अनुसार छात्रा फंडामेंटल कोचिंग पढ़ने गई थी. वहीं कुछ लोगों ने उसके साथ गलत काम किया. विरोध करने पर उसे छत से नीचे फेंक दिया गया. परिवार का दावा है कि शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान थे. जख्म साफ दिख रहे थे. यही देखकर परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं.

पटना एम्स में पोस्टमार्टम

मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया. यह प्रक्रिया पटना एम्स में कई घंटों तक चली. हालांकि रिपोर्ट अभी नहीं आई है. तीन से चार दिन में रिपोर्ट आने की संभावना है. शुक्रवार सुबह छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

सड़क जाम, आगजनी और प्रदर्शन

घटना के विरोध में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए. एम्स गोलंबर के पास सड़क जाम कर दिया गया. कई किलोमीटर लंबा जाम लगा. आम लोगों को भारी परेशानी हुई. प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी हुई. कुछ जगह आगजनी की भी सूचना है. स्थिति को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया.

पूर्व विधायक की 24 घंटे की चेतावनी

पूर्व विधायक गोपाल रविदास पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने घटना को शर्मनाक बताया. उन्होंने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. साथ ही एसआईटी जांच पर सवाल उठाए. न्यायिक जांच आयोग बनाने की मांग की. उन्होंने कहा कि छात्राएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं. बिहार में ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं.

मौके पर पहुंचे सीनियर एसएसपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना के सीनियर एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा खुद घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

इलाके में तनाव, पुलिस की जांच जारी

फुलवारी शरीफ में तनावपूर्ण माहौल है. लोगों में डर और गुस्सा है. पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच होगी. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस कार्रवाई पर टिकी है.

Also Read: बिहार की महिलाओं के खाते में आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए कब आएगी महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन