गृह मंत्री अमित शाह की अरुणाचल यात्रा पर चीन ने उठाया सवाल, तो भारत ने दिया ऐसा जवाब
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Feb 2020 8:02 PM
चीनी विदेश मंत्रालय ने गृह मंत्री अमित शाह की अरुणाचल यात्रा को लेकर कहा है कि उनका यह दौरा क्षेत्रीय संप्रभुता और दोनों देशों के आपसी विश्वास का उल्लंघन है. मंत्रालय का कहना है- चीन ने कभी भी तथाकथित अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं दी. हमारी नीति इस मामले में स्पष्ट है. गौरतलब हैकि चीन […]
चीनी विदेश मंत्रालय ने गृह मंत्री अमित शाह की अरुणाचल यात्रा को लेकर कहा है कि उनका यह दौरा क्षेत्रीय संप्रभुता और दोनों देशों के आपसी विश्वास का उल्लंघन है.
मंत्रालय का कहना है- चीन ने कभी भी तथाकथित अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं दी. हमारी नीति इस मामले में स्पष्ट है. गौरतलब हैकि चीन अरुणाचल प्रदेश को तिब्बत का हिस्सा मानता है.
भारतीय गृह मंत्री के अरुणाचल दौरे पर चीन के विरोध दर्ज करने पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है- अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है, भारतीय नेता नियमित रूप से अन्य राज्यों की तरह अरुणाचल प्रदेश की भी यात्रा करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










