दिल्ली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो अपराधी ढेर, पुलिसकर्मी को भी गोली लगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्लीः दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में सोमवार तड़के दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के साथ मुठभेड़ में दो कथित अपराधी मारे गए. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब पांच बजे हुई. पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) पी. एस. कुशवाह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए राजा कुरैशी और रमेश बहादुर को नजदीकी […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में सोमवार तड़के दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के साथ मुठभेड़ में दो कथित अपराधी मारे गए. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब पांच बजे हुई. पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) पी. एस. कुशवाह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए राजा कुरैशी और रमेश बहादुर को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके अलावा पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है और उनका इलाज चल रहा है. पुलिस के अनुसार ये दोनों व्यक्ति हत्या और लूटपाट के कई मामलों में शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










