ePaper

अदालत ने शाहीनबाग में गोली चलाने वाले कपिल को दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा

Updated at : 02 Feb 2020 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
अदालत ने शाहीनबाग में गोली चलाने वाले कपिल को दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा

नयी दिल्ली : दिल्ली की अदालत ने रविवार को कपिल गुज्जर को दो दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दियाः उसे दक्षिण पूर्व दिल्ली के शाहीनबाग इलाके में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. कपिल को अतिरिक्त मुख्य […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली की अदालत ने रविवार को कपिल गुज्जर को दो दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दियाः उसे दक्षिण पूर्व दिल्ली के शाहीनबाग इलाके में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

कपिल को अतिरिक्त मुख्य नगर दंडाधिकारी विजेता सिंह रावत की अदालत में पेश किया गयाः उल्लेखनीय है कि शनिवार को कपिल ने करीब एक महीने से शाहीनबाग में हो रहे सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हवा में दो गोलियां चलाई थीं.

हालांकि, कपिल को पुलिसकर्मियों ने काबू कर लिया। कपिल ने इस दौरान जय श्री राम’ के नारे लगाए और कहा कि ‘हमारे देश में और किसी की नहीं चलेगी, सिर्फ हिंदुओं की चलेगी.

बाद में पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया. उल्लेखनीय है कि शाहीनबाग में तीन दिन में गोली चलाने की यह दूसरी घटना है. इससे पहले गत गुरुवार को एक व्यक्ति ने सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई थी जिसमें जामिया मिल्लिया इस्लामिया का एक छात्र घायल हो गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola