”कोरोना” का दहशत: 324 भारतीयों को लेकर एअर इंडिया का विमान चीन से भारत पहुंचा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बीजिंगः चीन में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरोना वायरस की दहशत के बीच चीन के वुहान में फंसे भारतीय लोगों को लेकर एयर इंडिया का विमान भारत पहुंच चुका है. 423 यात्रियों की क्षमता वाले इस विशेष विमान ने शुक्रवार देर रात चीन के वुहान से उड़ान भरी […]
विज्ञापन
बीजिंगः चीन में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरोना वायरस की दहशत के बीच चीन के वुहान में फंसे भारतीय लोगों को लेकर एयर इंडिया का विमान भारत पहुंच चुका है. 423 यात्रियों की क्षमता वाले इस विशेष विमान ने शुक्रवार देर रात चीन के वुहान से उड़ान भरी थी. इस विमान में दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पांच डॉक्टरों की टीम भी मौजूद थी. यह विमान शनिवार की सुबह 7.0 बजे के बाद नई दिल्ली पहुंचा.
बता दें कि चीन का हुबेई प्रांत कोरोना वायरस का मुख्य केंद्र माना जा रहा है, जो कि वुहान की प्रांतीय राजधानी है. जानकारी के मुताबिक, यहां करीब 700 भारतीय रहते हैं. इन लोगों में ज्यादार मेडिकल छात्र एवं रिसर्च स्कॉलर हैं जो यहां अध्ययनरत हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक चीनी नव वर्ष अथवा बसंत त्यौहार की छुट्टियों के कारण कई भारतीय पहले ही भारत आ चुके हैं.
बता दें कि चीन के स्थानीय हवाई अड्डे को सभी वायु परिवहन के लिए बंद कर दिया गया था लेकिन पिछले दो दिनों में विभिन्न देशों के विमानों के लिए इसे दोबारा खोला गया है ताकि संबंधित देश अपने-अपने नागरिकों को यहां से एयरलिफ्ट करा सकें.
भारत सरकार ने चीन से आने वाले करीब 600 छात्रों और अन्य भारतीयों को दिल्ली के छावला व हरियाणा के मानेसर कैंप में ठहराने का इंतजाम किया है. फिलहाल चीन से 324 भारतीय लौट रहे हैं. भारत सरकार ने शेष भारतीय नागरिकों को कम से कम 2 सप्ताह तक अलग रखने का फैसला किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










