गणतंत्र दिवस 2020 : भारत-पाक के बीच नहीं हुआ मिठाई का आदान-प्रदान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2020 8:11 AM
जम्मू-कश्मीर : गणतंत्र दिवस के मौके पर भी भारत और पाकिस्तान के बीच तल्खी साफ दिखी. दोनों मुल्कों के बीच इस बार मिठाईयों का आदान प्रदान नहीं हुआ. जम्मू-कश्मीर से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से हो रहे सीजफायर उल्लंघन के कारण दोनों मुल्कों के बीच तनाव की […]
जम्मू-कश्मीर : गणतंत्र दिवस के मौके पर भी भारत और पाकिस्तान के बीच तल्खी साफ दिखी. दोनों मुल्कों के बीच इस बार मिठाईयों का आदान प्रदान नहीं हुआ. जम्मू-कश्मीर से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से हो रहे सीजफायर उल्लंघन के कारण दोनों मुल्कों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. अनुच्छेद 370 के अंत के बाद से ही पाकिस्तान द्वारा लगातार भारत के खिलाफ दिए जा रहे बयानों के कारण दोनों देशों के बीच की दूरी और बढी है. रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर पाकिस्तान से लगने वाली सभी सरहदों पर भी दोनों मुल्कों के बीच तनाव साफ नजर आया और बीते कुछ सालों की तरह इस बार भी भारत और पाकिस्तान के बीच गणतंत्र दिवस के दिन मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं हुआ.
जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों और पाकिस्तानी रेंजर्स के जवानों के बीच मिठाइयों और तोहफों का आदान-प्रदान नहीं हुआ. कुछ वर्षों पहले तक गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत और पाकिस्तान के अधिकारी एक दूसरे को मिठाई भेजा करते थे और अलग-अलग त्योहारों पर दोनों ही देशों की ओर से शुभकामनाएं भेजी जाती थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










