दिल्ली के भजनपुरा में भीषण हादसा, कोचिंग सेंटर की बील्डिंग गिरी, 4 छात्र समेत पांच की मौत

नयी दिल्ली :दिल्ली के भजनपुरा में शनिवार को एक इमारत का चौथा ढह जाने के कारण चार छात्रों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि इमारत में कोचिंग सेंटर चल रहा था और करीब 30 छात्र पढ़ रहे थे. दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत में […]
नयी दिल्ली :दिल्ली के भजनपुरा में शनिवार को एक इमारत का चौथा ढह जाने के कारण चार छात्रों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि इमारत में कोचिंग सेंटर चल रहा था और करीब 30 छात्र पढ़ रहे थे.
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत में एक कोचिंग सेंटर चल रहा था. मलबे में कुछ छात्रों के फंसे होने का अंदेशा है. अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को शाम करीब साढ़े चार बजे सूचना मिली.
इसके बाद दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है. दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख ने बताया कि कम से कम 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं तीन छात्र अब भी लापता हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




