ePaper

जम्मू-कश्मीर: मिली बड़ी सफलता, शोपियां में हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन आतंकी ढेर

Updated at : 20 Jan 2020 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: मिली बड़ी सफलता, शोपियां में हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन आतंकी ढेर

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गए, इनमें पुलिस का एक भगोड़ा भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के मौजूद होने की गोपनीय सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के वाची […]

विज्ञापन

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गए, इनमें पुलिस का एक भगोड़ा भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के मौजूद होने की गोपनीय सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के वाची क्षेत्र में घेराबंदी करके तलाश अभियान शुरू किया.

आतंकियों में भगौड़ा पुलिसकर्मी भी शामिल

उन्होंने बताया कि आंतिवादियों से आत्मसमर्पण करने को कहा गया लेकिन उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने बताया,‘मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गए.’ उनमें से एक आतंकवादी की पहचान आदिल अहमद के तौर पर हुई है.

वह विशेष पुलिस अधिकारी था जो 2018 में बल छोड़ कर वाची के तत्कालीन विधायक एजाज अहमद मीर के आधिकारिक आवास से सात एके रायफल ले कर फरार हो गया था. उन्होंने बताया कि शेष दो आतंकवादियों की शिनाख्त की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola