ePaper

निर्भया : उपराज्यपाल ने की मुकेश की दया याचिका खारिज करने की सिफारिश

Updated at : 16 Jan 2020 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
निर्भया : उपराज्यपाल ने की मुकेश की दया याचिका खारिज करने की सिफारिश

नयी दिल्ली : दिल्ली के उपराज्यपाल ने बहुचर्चित निर्भया मामले के अभियुक्तों में से एक की दया याचिका खारिज करने की गृह मंत्रालय से सिफारिश की है. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. इस मामले में चार दोषियों को मौत की सजा सुनायी गयी है. उन चारों अभियुक्तों में से एक मुकेश सिंह ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के उपराज्यपाल ने बहुचर्चित निर्भया मामले के अभियुक्तों में से एक की दया याचिका खारिज करने की गृह मंत्रालय से सिफारिश की है. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

इस मामले में चार दोषियों को मौत की सजा सुनायी गयी है. उन चारों अभियुक्तों में से एक मुकेश सिंह ने कुछ दिन पहले दया याचिका दायर की थी. गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, गृह मंत्रालय को उपराज्यपाल से दया याचिका मिल गयी है जिसमें उन्होंने इसे नामंजूर करने की सिफारिश की है. याचिका पर गौर किया जा रहा है और जल्दी ही उचित फैसला किया जायेगा. दिल्ली सरकार ने सिंह द्वारा दायर दया याचिका को खारिज करने की बुधवार को सिफारिश की और त्वरित कदम उठाते हुए इसे उपराज्यपाल को भेज दिया.

उसने उच्च न्यायालय को एक सुनवाई के दौरान सूचित किया कि दोषियों को फांसी की सजा 22 जनवरी को नहीं दी जा सकेगी क्योंकि सिंह द्वारा दया याचिका दायर की गयी है. इस मामले के चार अभियुक्तों मुकेश सिंह (32), विनय शर्मा (26), अक्षय कुमार सिंह (31) और पवन गुप्ता (25) को 22 जनवरी को सुबह सात बजे तिहाड़ जेल में फांसी दिया जाना तय हुआ है. दिल्ली की एक अदालत ने सात जनवरी को उनकी मौत का वारंट जारी किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola