86 साल के हुए मुरली मनोहर जाेशी, PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से मिलकर उनके 86वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री ने जोशी के आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं. जोशी के कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनके साथ करीब आधा घंटा बिताया. इससे पहले मोदी ने सुबह ट्वीट करके […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से मिलकर उनके 86वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री ने जोशी के आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं.
जोशी के कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनके साथ करीब आधा घंटा बिताया. इससे पहले मोदी ने सुबह ट्वीट करके भाजपा के वरिष्ठ नेता को मुबारकबाद दी. उन्होंने ट्वीट किया कि राष्ट्रहित के संरक्षण और राष्ट्रीय प्रगति को बढ़ाने के मामले में जोशी अविचल रहे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री जोशी का जन्म 1934 में उत्तराखंड के नैनीताल में हुआ था. प्रधानमंत्री ट्विटर पर लिखा, जोशी जी ने राजनीति में, संसद में और मंत्री होने के नाते लंबे समय तक देश के लिए अमिट योगदान दिया है.
राष्ट्रहितों के संरक्षण और राष्ट्रीय प्रगति को बढ़ाने की बात हो, तो वह अटल रहे हैं. मोदी ने कहा कि उन्हें कई साल तक जोशी के साथ काम करने का सौभाग्य मिला. उन्होंने लिखा, मेरी तरह अनेक कार्यकर्ताओं ने उनसे बहुत कुछ सीखा है. पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका अत्यंत मूल्यवान है. प्रधानमंत्री ने जोशी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










