ePaper

नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ ममता बनर्जी का पुरुलिया में प्रदर्शन, दिया ये बड़ा बयान

Updated at : 30 Dec 2019 2:12 PM (IST)
विज्ञापन
नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ ममता बनर्जी का पुरुलिया में प्रदर्शन, दिया ये बड़ा बयान

नयी दिल्ली: नागरिकता संसोधन कानून पर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. विपक्षी दल लगातार इस कानून को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों की अगुवाई कर रही हैं. सोमवार को उन्होंने नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ पुरूलिया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: नागरिकता संसोधन कानून पर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. विपक्षी दल लगातार इस कानून को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों की अगुवाई कर रही हैं. सोमवार को उन्होंने नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ पुरूलिया में आयोजित एक रैली को संबोधित किया.

बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने की अपील

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राजनीतिक दलों और नागरिक संस्था समूहों से देशभर में भगवा पार्टी के खिलाफ हाथ मिलाने और उसे अलग-थलग करने का अनुरोध किया. बनर्जी ने कहा कि भाजपा देश के वैध नागरिकों की नागरिकता छीनने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लागू नहीं होने देंगी जिसे पहले ही उनकी सरकार ने रोक रखा है.

कानून वापस होने तक विरोध करेंगी ममता

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने पुरुलिया शहर में अपना पांच किलोमीटर लंबा प्रदर्शन शुरू करने से पहले कहा कि बीजेपी वैध नागरिकों की नागरिकता छीनने की योजना बना रही है. मैं हर किसी से बीजेपी के खिलाफ हाथ मिलाने और हर जगह उसे अलग-थलग करने की अपील करती हूं. उन्होंने कहा कि जो भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा है उसे राष्ट्र विरोधी बताया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि जब तक सीएए को वापस नहीं ले लिया जाता तब तक मैं अपना विरोध खत्म नहीं करुंगी. सिर्फ इतना पक्का कीजिए कि आपका नाम मतदाता सूची में बिना किसी त्रुटि के हो. बाकी का काम मैं देख लूंगी. उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम एक भी आदमी को निकलने नहीं देंगे, ये हमारा वादा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola