ePaper

वीडियो में दाऊद का जन्मदिन मनाते एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया

Updated at : 28 Dec 2019 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
वीडियो में दाऊद का जन्मदिन मनाते एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया

मुंबई : मुंबई के डोंगरी से एक व्यक्ति को कथित रूप से एक पत्रकार को धमकाने के लिए गिरफ्तार किया गया है. पत्रकार ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम का जन्मदिन मनाते हुए उस व्यक्ति का वीडिया सोशल मीडिया पर साझा किया था. 1993 के मुंबई बम धमाकों का मुख्य आरोपी दाऊद बृहस्पतिवार को 64 साल […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई के डोंगरी से एक व्यक्ति को कथित रूप से एक पत्रकार को धमकाने के लिए गिरफ्तार किया गया है. पत्रकार ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम का जन्मदिन मनाते हुए उस व्यक्ति का वीडिया सोशल मीडिया पर साझा किया था. 1993 के मुंबई बम धमाकों का मुख्य आरोपी दाऊद बृहस्पतिवार को 64 साल का हो गया.

इसपर डोंगरी निवासी अजहर फिरोज मनियार उर्फ शेरा चिकना ने फेसबुक पर एक वीडियो डाली जिसमें वह कथित रूप से दाउद का जन्मदिन मनाता दिख रहा है. माना जाता है कि दाऊद पाकिस्तान में छिपा हुआ है. पुलिस ने बताया कि स्थानीय पत्रकार मोहसिन शेख ने वीडियो को यू-ट्यूब पर अपलोड कर उसे वायरल कर दिया और फिर वाट्सऐप समूहों पर उसे फॉरवर्ड कर दिया.

इसके बाद मनियार ने उसे धमकी दी. उन्होंने कहा कि शेख ने शुक्रवार को गोरेगांव थाने में शिकायत की. इसके बाद मुंबई अपराध शाखा ने उसी दिन उसे गिरफ्तार कर लिया। मनियार ने दावा किया कि यह वीडियो उसने दाऊद इब्राहिम के लिए नहीं बल्कि अपने किसी परिचित के लिए बनायी थी, जिसका नाम भी दाऊद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola