ePaper

कांग्रेस, राकांपा, अन्य पार्टियों ने सीएए, एनआरसी के विरोध के लिए मोर्चा बनाया

Updated at : 19 Dec 2019 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस, राकांपा, अन्य पार्टियों ने सीएए, एनआरसी के विरोध के लिए मोर्चा बनाया

मुंबई : कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा अन्य पार्टियों ने एक मोर्चा बनाया है जो संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्रदर्शन करेगा. मोर्चे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टियों ने मिल कर ‘हम भारत के लोग’ नाम का एक मोर्चा गठित किया […]

विज्ञापन

मुंबई : कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा अन्य पार्टियों ने एक मोर्चा बनाया है जो संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्रदर्शन करेगा. मोर्चे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टियों ने मिल कर ‘हम भारत के लोग’ नाम का एक मोर्चा गठित किया है जो यहां अगस्त क्रांति मैदान में विरोध प्रदर्शन करेगा .

मोर्चे ने संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी को ‘असंवैधानिक और भेदभावपूर्ण’ करार दिया. कांग्रेस और राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के अलावा सपा, भाकपा, माकपा, जद(एस), पीजे़ंट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया, मुस्लिम लीग तथा विभिन्न नागरिक संगठन भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे. मोर्चे ने अपने बयान में कहा कि 19 दिसंबर का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि 1927 में आज ही के दिन राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खान और रोशन सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानी फांसी के तख्ते पर चढ़े थे.

बयान में इसे देश के स्वतंत्रता संग्राम की समृद्ध विरासत और महात्मा गांधी तथा अन्य राष्ट्रीय नेताओं के साम्प्रदायिक सौहार्द के संदेश का प्रतीक बताया गया है. इस बयान में कहा गया है, ‘‘डॉ बी आर आम्बेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान का उल्लंघन हो रहा है और उसको निशाना बनाया जा रहा है. यही कारण है कि पूरे देश ने भाजपा सरकार के असंवैधानिक और विभाजनकारी कानूनों की निंदा करने के लिए इस दिन को चुना है.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola