नागरिकता संशोधन विधेयक पर बोले अधीर रंजन - ''क्या हम हिंदू राज्य बनने की दिशा में बढ़ रहे हैं''

नयी दिल्ली : लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी धार्मिक आधार होने की वजह से नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध कर रही है. उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार इस विधेयक के माध्यम से हिंदू राज्य बनने की दिशा में बढ़ रही है? चौधरी ने लोकसभा […]
नयी दिल्ली : लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी धार्मिक आधार होने की वजह से नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध कर रही है.
उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार इस विधेयक के माध्यम से हिंदू राज्य बनने की दिशा में बढ़ रही है? चौधरी ने लोकसभा में विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि हमारे विरोध करने से सदन के बाहर माहौल बनाया जाएगा कि कांग्रेस हिंदू विरोध कर रही है.
उन्होंने कहा कि हम विधेयक में पीड़ितों को नागरिकता देने का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि धार्मिक आधार पर नागरिकता दिये जाने का विरोध कर रहे हैं. चौधरी ने कहा कि क्या इन समुदायों की सहायता के लिए देश के इतने सारे कानूनों में कोई प्रावधान नहीं है.
उन्होंने सवाल कि क्या हम भारत को हिंदू राज्य बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं? कांग्रेस नेता ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता की बात होती है तो हम केवल तीन देशों और छह समुदायों की बात नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि सरकार केवल तीन देशों के लिए विधेयक लाई है क्योंकि ये मुस्लिम बहुल देश हैं. सरकार ने इसमें म्यामां, नेपाल और श्रीलंका जैसे भारत की सीमा से लगे देशों को क्यों शामिल नहीं किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




