ePaper

हैदराबाद रेप-मर्डर: मुठभेड़ की जगह पहुंचे लोग, पुलिस के समर्थन में नारे, बरसे फूल, खिलाई मिठाई

Updated at : 06 Dec 2019 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
हैदराबाद रेप-मर्डर: मुठभेड़ की जगह पहुंचे लोग, पुलिस के समर्थन में नारे, बरसे फूल, खिलाई मिठाई

हैदराबाद : हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले में गिरफ्तार किये गये चारों आरोपी को पुलिस ने मार गिराया है. इन्हें पुलिस जांच के लिए घटनास्थल पर ले गयी थी, जहां से आरोपी भागना चाहते थे जिसके बाद पुलिस को यह कदम उठाना पड़ा. मुठभेड़ को लेकर साइबराबाद पुलिस आयुक्त […]

विज्ञापन

हैदराबाद : हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले में गिरफ्तार किये गये चारों आरोपी को पुलिस ने मार गिराया है. इन्हें पुलिस जांच के लिए घटनास्थल पर ले गयी थी, जहां से आरोपी भागना चाहते थे जिसके बाद पुलिस को यह कदम उठाना पड़ा. मुठभेड़ को लेकर साइबराबाद पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनर ने कहा है कि चारों आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गये हैं. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गये.

आपको बता दें कि मुठभेड़ की खबर शुक्रवार सुबह आयी. सुबह लोगों ने जैसे ही अपनी आंख खोली, उन्हें पहली खबर आरोपियों के मुठभेड़ में ढेर होने की ही मिली. आरोपियों का मुठभेड़ उसी जगह पर हुआ, जहां उन्होंने हैवानियत को अंजाम दिया था. पुलिस की मानें तो वह आरोपियों को सीन के रीकंस्ट्रक्शन के लिए ले गयी थी ताकि घटना की कड़ियों को जोड़ने का काम किया जा सके.

मुठभेड़ की खबर पूरे देश में आग की तरह फैली और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे. यहां लोग पुलिस पर फूल बरसाते भी नजर आये. यहां कुछ महिलाएं भी पहुंचीं जो पुलिस को मिठाई खिलाते दिखीं. लोग में जोश इतना था कि वे पटाखे जलाने लगे. लोग तेलंगाना पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगाने लगे. घटनास्थल पर स्थिति यह हो गयी कि पुलिस को लोगों को संभालने के लिए बड़ी संख्या में फोर्स बुलानी पड़ी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola