बीजेपी पर सपा का वार : अखिलेश बोले- NEET पर चीट करके खुद फंसी सरकार, युवाओं पर बर्बरता नहीं होगी बर्दाश्त

Updated:
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है. उन्होंने बीजेपी सरकार पर पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के गंभीर आरोप लगाए हैं. अखिलेश ने कहा कि युवाओं का गुस्सा और निराशा सरकार के खिलाफ साफ दिख रही है.

विज्ञापन

Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बीजेपी पर जमकर बरसे. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि आजादी के बाद राजधानी में क्रांतिकारियों ने जश्न मनाया था. लेकिन प्रदर्शनकारी छात्रों पर इस तरह की बर्बरता करने वाली सरकार का ये दिन इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जा जाएगा और इस अन्याय और बर्बरता को देश की जनता बिलकुल बर्दाश्त नही करेगी. सपा प्रमुख ने कहा जनता का गुस्सा साफ दिखाई दिया. उन्होंने कहा कि देश का युवा लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ियों से परेशान हैं. लेकर सरकार उनकी मांग सुनने को तैयार नहीं है.

यूपी में 20 पेपर लीक का जिक्र कर सरकार को घेरा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि NEET के पेपर में चीट करके मोदी सरकार खुद फंस गई है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पेपर लीक की करीब 20 घटनाएं सामने आ चुकी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार परीक्षाएं रद्द होने से लाखों छात्रों की मेहनत और भविष्य प्रभावित हुआ है. युवाओं को नौकरी के लिए वर्षों तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे सरकार के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ रही है.

पहले भी उठते रहे हैं पेपर लीक के सवाल

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पेपर लीक का मुद्दा नया नहीं है. पिछले 10 सालों में यूपी पुलिस भर्ती, शिक्षक भर्ती, आरओ-एआरओ, एसएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के आरोप लगते रहे हैं. कई परीक्षाएं रद्द करनी पड़ीं और दोबारा आयोजित करनी पड़ीं. उन्होंने योगी सरकार पर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने में विफल रहने का आरोप लगाया है.

युवाओं का मुद्दा बना सियासत का बड़ा हथियार

सपा नेता अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव 2024 में बेरोजगारी, भर्ती में देरी और पेपर लीक मामले पर जनता सरकार को आईना दिया, लेकिन फिर भी मोदी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. उन्होंने कहा कि समय आने पर जनता इसका जवाब देगी.

यह भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश- सफदरजंग से तत्काल मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किए जाएं सोनम वांगचुक


विज्ञापन
सत्येन्द्र गिरि

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola