नासा ने ढूंढ़ निकाला विक्रम लैंडर, जानिए किस हालत में मिला

नयी दिल्ली: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) का दावा है कि उसने विक्रम लैंडर का मलबा ढूंढ़ लिया है. नासा ने इससे संबंधित एक तस्वीर जारी की है. इसमें संभावित लैंडिंग वाली जगह से कई मीटर दूर तक लैंडर का मलबा बिखरा हुआ है. नासा ने अपने बयान में कहा कि […]
नयी दिल्ली: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) का दावा है कि उसने विक्रम लैंडर का मलबा ढूंढ़ लिया है. नासा ने इससे संबंधित एक तस्वीर जारी की है. इसमें संभावित लैंडिंग वाली जगह से कई मीटर दूर तक लैंडर का मलबा बिखरा हुआ है. नासा ने अपने बयान में कहा कि उनके मून मिशन, लूनर रिकॉइसेंस ऑर्बिटर ने चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का पता लगाया है.
नासा ने ढूंढ़ निकाला विक्रम लैंडर को
आपको बता दें कि सितंबर में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) ने अपना महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चंद्रयान-2 को लॉंच किया था. इसके दो हिस्से थे जिसमेें पहला हिस्सा ऑर्बिटर था जो फिलहाल सफलतापूर्वक धरती का चक्कर लगा रहा है. इसी का दूसरा हिस्सा विक्रम लैंडर चंद्रमा की दक्षिणी सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला था लेकिन लैंडिंग के कुछ मिनट पहले इसका धरती से संपर्क टूट गया था. बाद में पता चला कि विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग हुई थी.
NASA (National Aeronautics and Space Administration) says that their NASA Moon mission, the Lunar Reconnaissance Orbiter, has found the #Chandrayaan2 Vikram Lander. pic.twitter.com/71SPVMBIJM
— ANI (@ANI) December 2, 2019
विक्रम लैंडर की हुई थी हार्ड लैंडिंग
बाद में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लैंडिंग वाली सतह की इमेज जारी की थी. अब नासा ने उसके मलबे की तस्वीर जारी की है. इससे ये स्पष्ट हो गया है कि विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग हुई थी जिसकी वजह से इसे नुकसान पहुंचा. इसका कारण ये बताया गया कि लैंडर की गति तय सीमा से ज्यादा थी. अभी हाल ही में लोकसभा में भी इससे संबंधित प्रश्न पूछा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




