ePaper

#ConstitutionDay : संसद के संयुक्त सत्र में बोले पीएम मोदी, संविधान देश का पवित्र ग्रंथ है, विपक्ष ने किया बॉयकाट

Updated at : 26 Nov 2019 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
#ConstitutionDay : संसद के संयुक्त सत्र में बोले पीएम मोदी, संविधान देश का पवित्र ग्रंथ है, विपक्ष ने किया बॉयकाट

नयी दिल्ली : आज संविधान दिवस के मौके पर संसद का संयुक्त सत्र आयोजित किया गया है. इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संविधान निर्माताओं के समक्ष नमन करते हुए कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में संविधान हमारा सबल है. इस अवसर पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मैं […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आज संविधान दिवस के मौके पर संसद का संयुक्त सत्र आयोजित किया गया है. इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संविधान निर्माताओं के समक्ष नमन करते हुए कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में संविधान हमारा सबल है. इस अवसर पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मैं 130 करोड़ भारतीयों के सामने नतमस्तक हूं, जिन्होंने लोकतंत्र के प्रति आस्था बनाये रखा है और संविधान को देश का पवित्र ग्रंथ माना है.

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन और अवसर खास होते हैं, जो अतीत के साथ हमारे संबंधों को मजबूती देते हैं. हमें बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करते हैं. ऐसा ही एक दिन है संविधान दिवस. आज ही के दिन यानी 26 नवंबर 1949 को यानी 70 साल पहले हमने एक नये रंग-रूप के साथ संविधान को अंगीकार किया था.

पीएम मोदी ने कहा कि 26 नवंबर हमें दर्द भी देता है क्योंकि आज ही के दिन मुंबई में आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें कई लोग मारे गये थे. मैं उन सभी महान आत्माओं को नमन करता हूं.महाराष्ट्र घटनाक्रम के कारण संसद के इस संयुक्त सत्र का विपक्ष बहिष्कार कर रहा है. इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद भवन परिसर में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष संविधान की एक कॉपी का पाठ किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola