ePaper

राजस्थान: तेज रफ्तार ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, 10 की मौत तो 25 लोग गंभीर रूप से घायल

Updated at : 18 Nov 2019 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
राजस्थान: तेज रफ्तार ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, 10 की मौत तो 25 लोग गंभीर रूप से घायल

जयपुर: राजस्थान में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. तकरीबन 25 लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक हादसा राजस्थान के बीकानेर जिला स्थित श्री डूंगरगढ़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 में हुआ. बस और ट्रक की हुई आपस में टक्कर […]

विज्ञापन

जयपुर: राजस्थान में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. तकरीबन 25 लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक हादसा राजस्थान के बीकानेर जिला स्थित श्री डूंगरगढ़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 में हुआ.

बस और ट्रक की हुई आपस में टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यात्रियों से भरी एक बस के एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा जाने की वजह से ये हादसा हुआ. हादसे की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बस के परखच्चे उड़ गए. खासकर बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. सीटें तकरीबन 50 मीटर दूर तक बिखर गयीं हैं.

राहत और बचाव का काम जारी

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गयी है. घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गयी है. पुलिस फिलहाल स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को रेस्क्यू करने में लगी हुई है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola