शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि आज, स्मृति सभा में पहुंचे दिग्गज नेता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Nov 2019 11:13 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबईः आज शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि है. इस अवसर पर मुंबई के शिवाजी पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में लगातार दिग्गज नेताओं का आना-जाना लगा है. कभी धुर विरोधी रहीं कांग्रेस और एनसीपी पार्टियों के नेता इस बार बालासाहेब को याद करने में आगे दिख रहे […]
विज्ञापन
मुंबईः आज शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि है. इस अवसर पर मुंबई के शिवाजी पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में लगातार दिग्गज नेताओं का आना-जाना लगा है. कभी धुर विरोधी रहीं कांग्रेस और एनसीपी पार्टियों के नेता इस बार बालासाहेब को याद करने में आगे दिख रहे हैं.
स्वाभिमान जपण्याचा मूलमंत्र आदरणीय बाळासाहेबांनी आपल्या सर्वांना दिला ! pic.twitter.com/sPdALKDlzS
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) November 17, 2019
भाजपा और शिवसेना में हालिया हुए मतभेद के बाद भी पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की पुण्यतिथि पर ट्वीट कर उनकी तारीफ की है. फडणवीस ने ट्वीट कर कहा, बाला साहेब से स्वाभिमान की सीख मिली है. बता दें कि देवेंद्र फडणवीस बाल ठाकरे के बड़े प्रशंसकों में गिने जाते हैं. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने भी बाला साहेब ठाकरे को याद किया.
उद्धव ठाकरे समेत शिवसेना नेता दादर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. गौरतलब है कि बाल ठाकरे ने 1966 में शिवसेना की स्थापना की थी. उनकी मृत्यु 17 नवंबर 2012 को मुंबई में हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




