ePaper

तेलंगाना : महिला तहसीलदार के ड्राइवर की भी मौत, पेट्रोल डालकर युवक ने लगा दी थी आग फिर...

Updated at : 05 Nov 2019 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
तेलंगाना : महिला तहसीलदार के ड्राइवर की भी मौत, पेट्रोल डालकर युवक ने लगा दी थी आग फिर...

हैदराबाद : महिला तहसीलदार को उनके कार्यालय में जिंदा जलाकर मारने की घटना के अगले दिन मंगलवार को उनके ड्राइवर की भी मौत हो गयी. ड्राइवर उन्हें बचाने की कोशिश में जल गया था और गंभीर रूप से घायल की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. अब्दुल्लापुरमेट में तहसीलदार विजया रेड्डी (37) को […]

विज्ञापन

हैदराबाद : महिला तहसीलदार को उनके कार्यालय में जिंदा जलाकर मारने की घटना के अगले दिन मंगलवार को उनके ड्राइवर की भी मौत हो गयी. ड्राइवर उन्हें बचाने की कोशिश में जल गया था और गंभीर रूप से घायल की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

अब्दुल्लापुरमेट में तहसीलदार विजया रेड्डी (37) को उनके कार्यालय में सोमवार दोपहर सुरेश ने कथित रूप से कुछ जमीन विवाद के चलते जिंदा जला दिया था. उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. विजया को बचाने की कोशिश करते हुए दो कर्मचारी भी घायल हो गये, जिनमें विजया के ड्राइवर गुरुनाथम भी थे. घटना में हमलावर भी करीब 60 प्रतिशत जल गया और तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

राचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत ने बताया कि गुरुनाथम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. पुलिस सुरेश के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है. उसके फोन विवरण को खंगाल रही है और जमीन के दस्तावेजों की जांच कर रही है. शुरुआती जांच के आधार पर भागवत ने बताया कि ऐसा लगता है कि किसी जमीन विवाद के चलते हमला हुआ है. उसने ऐसा क्यों किया या किसी ने उसे ऐसा करने के लिए उकसाया, ये जांच के दौरान पता चलेगा.

घटना के समय विजया अपने कमरे में अकेली थीं. सुरेश नाम के एक स्थानीय व्यक्ति ने कथित रूप से वहां प्रवेश किया और उनके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. दिन दहाड़े हुई इस घटना से तहसीलदार कार्यालय में कोहराम मच गया. एक चश्मदीद ने बताया कि उनके कमरे से चीखने की आवाज आयी और एक कर्मचारी दौड़कर तहसीलदार के कमरे में गया और उन्हें आग की लपटों से घिरा पाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola