ePaper

Run For Unity: जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उतरना पड़ा गंदे पानी में, देखें VIDEO

Updated at : 31 Oct 2019 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
Run For Unity: जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उतरना पड़ा गंदे पानी में, देखें VIDEO

चेन्नई: आज देश भर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जा रही है. केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक अलग-अलग जगह पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. तमिलनाडू की राजधानी चेन्नई में आयोजित एक ऐसे ही कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी भाग लिया. गंदे पानी से होकर […]

विज्ञापन

चेन्नई: आज देश भर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जा रही है. केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक अलग-अलग जगह पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. तमिलनाडू की राजधानी चेन्नई में आयोजित एक ऐसे ही कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी भाग लिया.

गंदे पानी से होकर गुजरीं वित्त मंत्री

निर्मला सीतारमण यहां एक कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं. उन्होंने पदयात्रा में भी भाग लिया लेकिन इसी दौरान सीतारमण और उनके साथ मौजूद अधिकारियों को अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा. दरअसल पदयात्रा के दौरान उन्हें घुटने तक भरे गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा. क्योंकि इलाके में जलजमाव था.

चेन्नई के शेनॉय नगर की घटना

घटना चेन्नई के शेनॉय नगर की है जहां सरदार वल्लभभाई पटेल की जंयती तथा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसी पदयात्रा के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित प्रशासनिक अधिकारी और आम लोग इलाके से गुजर रहे थे. इसी समय शेनॉय नगर के पास उन्हें जलजमाव वाले इलाके से होकर गुजरना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola