ePaper

इस दीवाली नारीत्व का जश्न, दीपिका पादुकोण- पीवी सिंधू बनी ‘भारत की लक्ष्मी'' अभियान की एंबेसडर

Updated at : 22 Oct 2019 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
इस दीवाली नारीत्व का जश्न, दीपिका पादुकोण- पीवी सिंधू बनी ‘भारत की लक्ष्मी''  अभियान की एंबेसडर

मुंबई : अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल ‘भारत की लक्ष्मी’ का एंबेसडर बनाया गया है. इस पहल का मकसद दीवाली के त्योहार से पहले राष्ट्र भर की महिलाओं द्वारा किए गए सराहनीय कार्य को सामने लाना है. प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तीकरण के कार्य को रेखांकित करने […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल ‘भारत की लक्ष्मी’ का एंबेसडर बनाया गया है. इस पहल का मकसद दीवाली के त्योहार से पहले राष्ट्र भर की महिलाओं द्वारा किए गए सराहनीय कार्य को सामने लाना है. प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तीकरण के कार्य को रेखांकित करने वाले नये अभियान पर एक वीडियो साझा किया.

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “भारत की नारी शक्ति प्रतिभा एवं संकल्प, दृढ़ता और समर्पण का प्रतीक है. हमारे लोकाचार ने हमें हमेशा महिला सशक्तीकरण के लिए प्रयास करना सिखाया है. “इस वीडियो के माध्यम से पीवी सिंधू और दीपिका पादुकोण ने ‘भारत की लक्ष्मी’ पहल के संदेश को बेहतरीन ढंग से रखा है.’ दीपिका और सिंधू ने ट्विटर पर इस अभियान को अपना समर्थन दिया. दीपिका ने वीडियो साझा करते हुए लिखा,“इस दीवाली, चलिए हमारे देश की महिलाओं के योगदान एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हैं और उनका जश्न मनाते हैं.”

वहीं सिंधू ने कहा कि समाज तब विकसित होता है जब महिलाएं सशक्त होती हैं और उनकी उपलब्धियों को गर्व से देखा जाता है. उन्होंने ट्वीट किया, “ मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘भारत की लक्ष्मी’ अभियान का समर्थन करती हूं. यह भारत की अद्भुत महिलाओं की असाधारण उपलब्धियों का जश्न मनाता है. चलिए इस दीवाली नारीत्व का जश्न मनाते हैं.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola