मुंबई भाजपा प्रमुख चुनाव प्रचार के दौरान 1993 के धमाकों को लेकर कह गये ये बात, ऑडियो वायरल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2019 7:41 AM
मुंबई : मुंबई भाजपा प्रमुख मंगल प्रभात लोढ़ा ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों और दंगों के साथ कथित रूप से अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र को जोड़ दिया. लोढ़ा बुधवार को मध्य मुंबई की मुंबादेवी सीट से शिवसेना उम्मीदवार पंडुरांग सकपाल के लिये प्रचार कर रहे […]
मुंबई : मुंबई भाजपा प्रमुख मंगल प्रभात लोढ़ा ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों और दंगों के साथ कथित रूप से अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र को जोड़ दिया. लोढ़ा बुधवार को मध्य मुंबई की मुंबादेवी सीट से शिवसेना उम्मीदवार पंडुरांग सकपाल के लिये प्रचार कर रहे थे.
एक ऑडियो क्लिप में कथित भाषण में वह यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, "1992 के दंगों में याद कीजिये जब धमाके हुए और गोलियां चलीं, वे यहां से महज पांच किलोमीटर (दूर) गलियों से चली थीं. मुंबई में 1993 में दंगों के बाद हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी.
लोढ़ा कांग्रेस उम्मीदवार अमीन पटेल का नाम लिये बिना कथित रूप से कहते पाये गये हैं, "उनके वोटों से जीतने वाला व्यक्ति आपकी सहायता के लिए कैसे आएगा?" मुंबादेवी में डोंगरी और नागपाड़ा जैसे इलाके शामिल हैं जिनमें अल्पसंख्यकों की आबादी काफी ज्यादा है. उन्होंने आगे कहा, "यहां पुरानी इमारतों के ढहने के बाद, निवासियों को मानखुर्द और धारावी में स्थानांतरित कर दिया गया. ऐसा लगता है जैसे इन क्षेत्रों (मानखुर्द और धारावी) को एक विशेष समुदाय को आवंटित गया. लेकिन हिंदू-मराठी भाइयों को दूर-दराज के इलाकों में शिविर में जाना पड़ता है."
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










