पीएम मोदी और मॉरिशस के पीएम ने मेट्रो एक्‍सप्रेस ऑपरेशन व ENT अस्‍पताल का किया उद्घाटन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2019 5:37 PM

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरिशस के पीएम प्रविंद जुगन्नाथ ने संयुक्‍त रूप से मॉरिशास में मेट्रो एक्सप्रेस ऑपरेशन और ईएनटी अस्पताल का उद्घाटन किया. मॉरीशस में मेट्रो एक्सप्रेस और ईएनटी अस्पताल परियोजनाओं के संयुक्त वीडियो उद्घाटन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत और मॉरीशस दोनों विविध और जीवंत लोकतंत्र हैं, जो […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरिशस के पीएम प्रविंद जुगन्नाथ ने संयुक्‍त रूप से मॉरिशास में मेट्रो एक्सप्रेस ऑपरेशन और ईएनटी अस्पताल का उद्घाटन किया.

मॉरीशस में मेट्रो एक्सप्रेस और ईएनटी अस्पताल परियोजनाओं के संयुक्त वीडियो उद्घाटन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत और मॉरीशस दोनों विविध और जीवंत लोकतंत्र हैं, जो हमारे लोगों और साथ ही हमारे क्षेत्र और विश्व में शांति के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

मॉरीशस के पीएम ने कहा, भारत के समर्थन और सहायता के बिना हम न केवल मेट्रो एक्सप्रेस परियोजना, बल्कि न्यू ईएनटी अस्पताल जैसी परियोजनाओं को लागू करने में इतनी तेजी से आगे बढ़े होते. इसके लिए मॉरीशस की जनता हमेशा भारत का आभारी रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola