इसी महीने भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, PM मोदी से महाबलीपुरम में होगी मुलाकात

Updated:
विज्ञापन
इसी महीने भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, PM मोदी से महाबलीपुरम में होगी मुलाकात

नयी दिल्लीः चीन के राष्ट्रपित शी जिनपिंग अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में भारत दौरे पर आएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चेन्नई के पास महाबलीपुरम का दौरा करेंगे. इस दौरान दोनों नेताओं की अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात होगी. दोनों नेताओें के बीच यह दूसरी अनौपचारिक मुलाकात होगी. इससे पहले पीएम मोदी और राष्ट्रपति […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः चीन के राष्ट्रपित शी जिनपिंग अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में भारत दौरे पर आएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चेन्नई के पास महाबलीपुरम का दौरा करेंगे. इस दौरान दोनों नेताओं की अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात होगी. दोनों नेताओें के बीच यह दूसरी अनौपचारिक मुलाकात होगी.

इससे पहले पीएम मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच पिछले साल चीन के वुहान में भी एक शिखर सम्मेलन हुआ था. 2018 के अप्रैल में पीएम मोदी ने वुहान में चीन के राष्ट्रपति से मुलाकात की थी. इस बीच तमिलनाडु का ऐतिहासिक शहर महाबलीपुरम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के स्वागत के लिए तैयार हो रहा है.

सुरक्षा के लिहाज से तटों पर पानी से जुड़ी खेल गतिविधियों को रोक दिया गया है.दोनों नेताओं के बीच शिखर बैठक से जुड़े कार्यक्रम 11 से 13 अक्टूबर तक होने हैं.

इसके लिए कोवलम से महाबलीपुरम तक 20 किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा को लेकर खास प्रबंध किए जा रहे हैं. इस दौरान यह यात्रा होने तक यहां पर किसी को सर्फिंग, पैडलिंग, डाइविंग या तैरने की अनुमति नहीं दी गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola