सोमवार से आम जनता के लिए खुल जायेगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे, उद्घाटन करेंगे नितिन गडकरी

नयी दिल्ली : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का डासना से हापुड़ तक का तीसरा चरण सोमवार से आम जनता के लिए खुल जायेगा. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे. दिल्ली-मेरठ के बीच जाम की समस्या से निजात और ईंधन की बचत के लिए इस एक्सप्रेसवे को विकसित किया जा रहा है. […]
नयी दिल्ली : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का डासना से हापुड़ तक का तीसरा चरण सोमवार से आम जनता के लिए खुल जायेगा. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे. दिल्ली-मेरठ के बीच जाम की समस्या से निजात और ईंधन की बचत के लिए इस एक्सप्रेसवे को विकसित किया जा रहा है.
करीब 82 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे का दिल्ली से उत्तर प्रदेश बॉर्डर तक का पहला चरण पहले ही जनता के लिए खोला जा चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 मई 2018 को इसे राष्ट्र को समर्पित किया था. इस पूरी परियोजना पर 8,346 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है.
सड़क परिवहन मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि गडकरी और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) डॉक्टर वीके सिंह की मौजूदगी में इस परियोजना के तीसरे चरण को जनता के लिए खोल दिया जायेगा. तीसरा चरण गाजियाबाद के डासना से हापुड़ को जोड़ेगा. 22 किलोमीटर लंबे इस खंड की लागत 1989 करोड़ रुपये है. इसमें छह लेन के एक्सप्रेस-वे पर दोनों तरफ दो-दो लेन की सर्विस सड़क हैं. इसमें पिलखुवा पर छह लेन की 4.68 किलोमीटर लंबी ऊपरगामी सड़क भी है.
पिलखुवा पर बने इस पुल को निर्माण प्रौद्योगिकी में नवोन्मेष के लिए स्वर्ण पदक दिया गया है. वहीं, पिलखुवा वायाडक्ट को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के असाधारण कंक्रीट ढांचे के पुरस्कार से नवाजा गया है. परियोजना के दो अन्य खंड उत्तर प्रदेश बॉर्डर से डासना पर 60 फीसदी और हापुड़ से मेरठ पर 57 फीसदी काम पूरा हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




