छत्तीसगढ़: कारखाने में विस्फोट,पांच की मौत

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में आज तड़के एक कारखाने में विस्फोट होने से पांच लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि बिजली का फ्यूज बनाने वाले एक कारखाने में विस्फोट हुआ. रायपुर के पुलिस अधीक्षक ओ पी पाल ने बताया कि शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर अभनपुर थाना क्षेत्र के […]
रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में आज तड़के एक कारखाने में विस्फोट होने से पांच लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि बिजली का फ्यूज बनाने वाले एक कारखाने में विस्फोट हुआ.
रायपुर के पुलिस अधीक्षक ओ पी पाल ने बताया कि शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर अभनपुर थाना क्षेत्र के उरला गांव में तड़के नवभारत फ्यूज कारखाने में विस्फोट हुआ. विस्फोट बहुत ही भयानक था. जिसमें कोमल सिंह ठाकुर, रेखराम साहू, गणेश हरवंश, माखन लाल निर्मलकर और पूनाराम यादव की मौत हो गई है. फिलहाल मौके पर दमल की गाड़ी आग पर आबू पाने का प्रयास कर रही है. बचाव कार्य अभी जारी है. बताया जा रहा है कि घटना आज सुबह कि है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




