गंगवार के बयान पर प्रियंका का तंज कहा- उप्र में शिक्षकों के दो लाख पद रिक्त और भाजपा कहती है कि युवा योग्य नहीं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के करीब दो लाख पद रिक्त हैं. लेकिन भाजपा सरकार लोगों को रोजगार देने की बात पर मुंह फेर लेती है और युवाओं को अयोग्य ठहरा देती है. उन्होंने एक खबर का […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के करीब दो लाख पद रिक्त हैं. लेकिन भाजपा सरकार लोगों को रोजगार देने की बात पर मुंह फेर लेती है और युवाओं को अयोग्य ठहरा देती है.
उन्होंने एक खबर का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ‘उप्र में शिक्षकों के लगभग 2 लाख पद खाली पड़े हैं. युवा नौकरियां निकलने का रास्ता देख रहे हैं. धूप-बारिश में खड़े प्रदर्शन कर रहे हैं. ‘ प्रियंका ने आरोप लगाया, ‘रोजगार देने की बात पर भाजपा सरकार के लोग मुँह फेर लेते हैं या कहते हैं कि उत्तर भारत के युवाओं में योग्यता नहीं है. ‘उन्होंने कहा कि खबर के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आठवीं तक के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के करीब दो लाख पद रिक्त हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










