चलती बस के अंदर लड़के की पिटाई, निर्वस्त्र कर बस से बाहर फेंका, वीडियो वायरल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2019 7:22 AM
नयी दिल्ली : दिल्ली में डीटीसी की एक चलती बस के अंदर कुछ यात्रियों ने चोर होने के संदेह पर एक लड़के की पिटाई कर दी और उसे अपने कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है. एक […]
नयी दिल्ली : दिल्ली में डीटीसी की एक चलती बस के अंदर कुछ यात्रियों ने चोर होने के संदेह पर एक लड़के की पिटाई कर दी और उसे अपने कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम वीडियो की जांच कर रहे हैं और उस स्थान की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, जहां घटना हुई थी. हम उन बस चालकों और संवाहकों से बात करेंगे जो उस मार्ग पर चलने वाली बसों में काम करते हैं, जिसके बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.
यह घटना संभवत: पिछले गुरुवार को हुई थी. एक यात्री द्वारा रिकॉर्ड की गई वीडियो क्लिप में, लड़के को बस के अंदर बिना कमीज पहने खड़े देखा जा सकता है और लोग उसके साथ बहस कर रहे हैं. नाबालिग को अपनी पैंट उतारने के लिए कहने पर भीड़ से गुहार लगाते हुए देखा गया और बाद में उसे नग्न स्थिति में बस से बाहर फेंक दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










