इन राज्यों में बारिश की संभावना, 20 जनवरी तक के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Jan 2026 6:03 AM
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब के अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है. इसके बाद शीतलहर की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने की उम्मीद है.
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 16 से 20 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के अलावा हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर काफी तेज बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं उत्तराखंड में भी अलग-अलग जगहों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इसके साथ ही, 18 से 20 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में जबकि 19 और 20 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है.
16 जनवरी तक उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में सुबह और रात के घंटों के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 19 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह और रात के घंटों के दौरान घना से बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है. इसके बाद 21 जनवरी को भी कई इलाकों में घना कोहरा बने रहने की संभावना जताई गई है.
दिल्ली में भी बारिश की संभावना
विभाग के अनुसार, दिल्ली में 18 से 20 जनवरी के बीच आकाश में बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं 15 से 17 जनवरी के दौरान सुबह और रात में ठंड ज्यादा रहेगी और तापमान 4 से 5 डिग्री के आसपास रह सकता है.
यह भी पढ़ें : राजस्थान में अगले 2-3 दिन बारिश और भीषण ठंड की संभावना, शीतलहर की चेतावनी
उत्तर प्रदेश मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में 18 से 20 जनवरी के बीच बारिश होने की चेतावनी दी गई है. वहीं 15 जनवरी को गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या के अलावा आगरा, मथुरा, मेरठ, नोएडा, झांसी, बरेली और अलीगढ़ में तेज शीतलहर चलने की आशंका है. राजधानी लखनऊ में इस दिन अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जिससे ठंड काफी महसूस होगी.
बंगाल में इस वीकेंड से ठंड से राहत मिलने की संभावना
पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ ही राज्य में इस वीकेंड से ठंड से राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है और सुबह के समय कोहरा भी छाया रह सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए