राजस्थान में अगले 2-3 दिन बारिश और भीषण ठंड की संभावना, शीतलहर की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
राजस्थान में अगले 2-3 दिन बारिश और भीषण ठंड की संभावना, शीतलहर की चेतावनी

Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड का कहर जारी है. बीकानेर जिले के लूणकरनसर में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार 2 से 3 दिनों के दौरान शीतलहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है. इसके अलावा हल्की बारिश का भी अनुमान है.

विज्ञापन

Rajasthan Weather: मौसम विभाग के अनुसार सीकर में रात का तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा नागौर में 2.6, अलवर 3, करौली 3.2, गंगानगर 3.5, झुंझुनू 3.9, पिलानी (झुंझुनू) 4.1 और जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

राजस्थान में अगले दो से तीन दिन शीतलहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले दो से तीन दिनों के दौरान शीतलहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है. राजस्थान में 14 और 14 जनवरी को कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है.

अगले दो दिनों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में भरतपुर और जयपुर संभागों में हल्की बारिश की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा भी दर्ज किया गया.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola