ePaper

प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने दी ईद की बधाई

Updated at : 29 Jul 2014 11:47 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने दी ईद की बधाई

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लोगों को ईद की बधाई दी. मोदी ने कहा कि यह त्यौहार देश में शांति, एकता और भाईचारे के रिश्ते को मजबूत करेगा.प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ईद उल फितर की बधाई. यह पवित्र दिवस हमारे देशभर में शांति, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करे. पवित्र […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लोगों को ईद की बधाई दी. मोदी ने कहा कि यह त्यौहार देश में शांति, एकता और भाईचारे के रिश्ते को मजबूत करेगा.प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ईद उल फितर की बधाई. यह पवित्र दिवस हमारे देशभर में शांति, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करे.

पवित्र माह रमजान के पूर्ण होने के अवसर का प्रतीक ईद उल फितर आज देशभर में मनाया जा रहा है. इस्लामी कैलेंडर का नौंवा पवित्र माह रमजान मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा रोजे रखकर मनाया जाता है. वे इस दौरान सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक अन्न जल से दूर रहते हैं और यह ईद उल फितर के मौके पर पूर्ण होता है.

* सोनिया ने दी ईद की बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी ईद-उल-फितर के मौके पर देशवासियों को बधाई दी. पार्टी ने एक संदेश में कहा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामना संदेश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola