ePaper

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चलती ट्रेन में गाया भजन, ट्वीट किया वीडियो

Updated at : 02 Sep 2019 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चलती ट्रेन में गाया भजन, ट्वीट किया वीडियो

भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चलती ट्रेन में एक बार फिर भजन गाया. शिवराज सिंह चौहान के साथ बोगी में उपस्थित लोगों ने शिवराज के सुर में सुर मिलाते हुए भजन गाने के साथ ही नृत्य भी किया. बोगी के सवारियों ने खुद के बीच पूर्व मुख्यमंत्री को देखकर […]

विज्ञापन

भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चलती ट्रेन में एक बार फिर भजन गाया. शिवराज सिंह चौहान के साथ बोगी में उपस्थित लोगों ने शिवराज के सुर में सुर मिलाते हुए भजन गाने के साथ ही नृत्य भी किया. बोगी के सवारियों ने खुद के बीच पूर्व मुख्यमंत्री को देखकर बहुत खुश हुए.

दरअसल, रविवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से रेलगाड़ी से विदिशा से भोपाल वापस आ रहे थे. इस दौरान उन्होंने भजन गाया. हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब वे भजन गाते दिखे हों. इसके पहले जन्माष्टमी के मौके पर भी वे भगवान श्रीकृष्ण का भजन गाते दिखाई दिये थे.

इसे भी देखें : संतन को कहा सीकरी सों काम?

ट्रेन में भजन गाने के बाद शिवराज सिंह ने इसका वीडिया ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में रेलवे हमारे जीवन से कितनी जुड़ी हुई है. सफर के दौरान यात्रियों का आपस में मेल-जोल भले ही क्षणिक होता है, लेकिन काफी लंबे समय तक याद रह जाता है. धन्य है भारत की संस्कृति. ऐसा एकात्म भाव सिर्फ हमारे देश में ही आ सकता है.

सफर के दौरान शिवराज सिंह सवारियों के बीच पहुंचे और उनसे राम-सलाम किया. फिर उनके साथ भजन गाना शुरू कर दिया. विदिशा से भोपाल आने के दौरान ट्रेन में शुरुआती अभिवादन के बाद एक प्रकार से भजन का माहौल बन गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola