तीन देशों की यात्रा से दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री मोदी, दुनिया को दिखाया भारत का दम

नयी दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के बाद मंगलवार अहले सुबह स्वदेश वापस आ गए हैं. इस यात्रा में उन्होंने जी-7 शिखर सम्मेलन में भी शिरकत की. प्रधानमंत्री ने सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई विश्व नेताओं से मुलाकात कर जलवायु परिवर्तन और डिजिटल क्रांति जैसे मुद्दों पर चर्चा […]
नयी दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के बाद मंगलवार अहले सुबह स्वदेश वापस आ गए हैं. इस यात्रा में उन्होंने जी-7 शिखर सम्मेलन में भी शिरकत की. प्रधानमंत्री ने सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई विश्व नेताओं से मुलाकात कर जलवायु परिवर्तन और डिजिटल क्रांति जैसे मुद्दों पर चर्चा की.
पीएम मोदी के लिए इस यात्रा के दौरान मुश्किल क्षण भी रहे जब उन्हें अपने दोस्त और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन की खबर बहरीन में मिली. हालांकि राष्ट्र कर्तव्य को ऊपर रखते हुए पीएम मोदी आगे बढ़े और अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करते रहे. इन तीन देशों के दौरे से भारत के काफी कुछ हासिल हुआ है.
पीएम मोदी ने फ्रांस, यूएई और बहरीन की यात्रा की. इस यात्रा में पीएम मोदी ने दुनिया को भारत का दम दिखाया. भारत के लिहाज से कूटनीतिक तौर पर पीएम मोदी का यह दौरा काफी अहम रहा. एक तरफ जहां पीएम मोदी को यूएई का सर्वोच्च सम्मान दिया गया, वहीं फ्रांस में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के दौरान कश्मीर पर पूरी दुनिया के सामने भारत का पक्ष मजबूती से रखा है.
बहरीन में भी सर्वोच्च सम्मान और अभूतपूर्व स्वागत किया गया. उनकी यात्रा 22 अगस्त को फ्रांस से शुरू हुई थी जिसके बाद यूएई और बहरीन होते हुए 26 अगस्त को फ्रांस आकर ही खत्म हुई है. 27 अगस्त को वो अहले सुबह भारत लौट आए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










