दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद कर महिला ने की आत्महत्या

जयपुर : राजस्थान में दौसा जिले के बांदीकुई थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ चलती ट्रेन के आगे कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. थानाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि अरनिया रेलवे स्टेशन के पास सुप्रिया गुर्जर (30) ने अपने दो बच्चों, अंकिता (8) और गोलू […]
जयपुर : राजस्थान में दौसा जिले के बांदीकुई थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ चलती ट्रेन के आगे कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. थानाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि अरनिया रेलवे स्टेशन के पास सुप्रिया गुर्जर (30) ने अपने दो बच्चों, अंकिता (8) और गोलू (6) के साथ हरिद्वार एक्सप्रेस के सामने कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.
ट्रेन दिल्ली से जयपुर आ रही थी. उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




