ePaper

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर, दो जवान घायल

Updated at : 24 Aug 2019 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ : नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर, दो जवान घायल

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया है. वहीं घटना में डीआरजी के दो जवान भी घायल हुए हैं. राज्य के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया कि जिले के ओरछा थानाक्षेत्र के अंतर्गत धूरबेड़ा गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ […]

विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया है. वहीं घटना में डीआरजी के दो जवान भी घायल हुए हैं. राज्य के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया कि जिले के ओरछा थानाक्षेत्र के अंतर्गत धूरबेड़ा गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया है और डीआरजी के दो जवान भी घायल हुए हैं.

अवस्थी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि ओरछा थाना क्षेत्र में नक्सलियों का प्रशिक्षण शिविर है, जिसके बाद डीआरजी के दल को वहां रवाना किया गया. दल जब धूरबेड़ा गांव के जंगल में पहुंचा तो नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया. पुलिस महानिदेशक ने बताया कि दोनों ओर से लगभग डेढ़ घंटे तक गोलीबारी हुई, जिसमें कई नक्सली वहां से फरार हो गये.

सुरक्षा बलों के घटनास्थल की तलाशी लेने पर वहां से पांच नक्सलियों के शव और हथियार बरामद हुए. अवस्थी ने बताया कि इस घटना में घायल जवानों को घटनास्थल से बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है. वहीं नक्सलियों के शवों को भी बाहर निकाला जा रहा है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों के जंगल से बाहर आने के बाद ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी मिल पाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola