ePaper

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, बस और कंटेनर की भिड़ंत में 15 की मौत , 35 घायल

Updated at : 19 Aug 2019 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा,  बस और कंटेनर की भिड़ंत में 15 की मौत , 35 घायल

धुलेः महाराष्ट्र के धुले जिले में रविवार की रात एक बड़े सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 35 लोग घायल हो गए हैं. घायलों में से आठ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि यह हादसा रविवार की रात शहादा और औरंगाबाद रोडके धुले जिले […]

विज्ञापन

धुलेः महाराष्ट्र के धुले जिले में रविवार की रात एक बड़े सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 35 लोग घायल हो गए हैं. घायलों में से आठ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि यह हादसा रविवार की रात शहादा और औरंगाबाद रोडके धुले जिले के दोंडाईचा के पास बस और कंटेनर की भिड़ंत से हुआ है. बस औरंगाबाद की ओर जा रही थी. इस बस में करीब 50 से ज्यादा यात्री सवार थे. हादसे के बाद कई यात्री बस की केबिन में फंस गए.
फिलहाल घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. मालूम हो कि इससे पहले भी महाराष्ट्र के पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर एक कार हादसा हो गया था. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी. इस हादसे में कार ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया था, जिसकी वजह से कार पेड़ से टकरा गई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola