ePaper

गुजरातः अहमदाबाद में पानी की टंकी गिरने से दो लोगों की मौत, पांच जख्‍मी

Updated at : 12 Aug 2019 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
गुजरातः अहमदाबाद में पानी की टंकी गिरने से दो लोगों की मौत, पांच जख्‍मी

अहमदाबादः गुजरात में लगातार हो रही बारिश के कारण जिंदगी बेहाल हो गई है. इस बीच अहमदाबाद के बोपल इलाके में बड़ा हादसा हो गया है. यहां करीब 25 साल पुरानी पानी की टंकी गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच जख्‍मी हो गए हैं. घायलों को अहमदाबाद के शोला सिविल […]

विज्ञापन

अहमदाबादः गुजरात में लगातार हो रही बारिश के कारण जिंदगी बेहाल हो गई है. इस बीच अहमदाबाद के बोपल इलाके में बड़ा हादसा हो गया है. यहां करीब 25 साल पुरानी पानी की टंकी गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच जख्‍मी हो गए हैं.

घायलों को अहमदाबाद के शोला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अहमदाबाद फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है.इस घटना को लेकर स्‍थानीय लोगों में रोष व्‍यापत है.

उनका कहना है कि प्रशासन से टंकी को हटाने को लेकर कई बार अर्जी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पास में ही स्‍कूल है, लेकिन हादसे के वक्‍त बच्‍चे बाहर नहीं थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola