देशभर में आज मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा का त्योहार, J&K में सरकार ने किए विशेष इंतजाम

पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है. इस पाक मौके पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश के सभी मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की जा रही है. यह पवित्र त्योहार कुर्बानी के त्योहार के रूप में जाना जाता है. ईद के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया […]
पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है. इस पाक मौके पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश के सभी मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की जा रही है. यह पवित्र त्योहार कुर्बानी के त्योहार के रूप में जाना जाता है. ईद के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस त्योहार को साझी संस्कृति का प्रतीक बताया.
JAMMU: Devotees offer namaaz in the city on the occasion of #EidAlAdha. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/DGIMJ1GYIH
— ANI (@ANI) August 12, 2019
वहीं, केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में ईद के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. जम्मू-कश्मीर में ईद से एक दिन पहले रविवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की. बैंक, एटीएम और कुछ बाजार खुले रहे. खरीदारी के लिए प्रतिबंधों में ढील दी गई. प्रशासन की ओर से घरों पर गैस, सब्जियां और अन्य जरूरी सामग्री भेजी गईं. मस्जिदों में सोमवार को नमाज के लिए प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर रखी है.
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थान पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर की यह पहली ईद है.कश्मीर में बकरीद को देखते सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं. स्थानीय प्रशासन की ओर से घरों पर एलपीजी और सब्जियां भेजी जा रही हैं.
छुट्टी के दिन घाटी में बैंक और करीब 3,557 राशन की दुकानें खुली रहेंगी. ईद के मौके पर वहां भी खुशी और जश्न का महौल देखा जा रहा है. स्थानीय मस्जिदों में लोगों ने ईद-उलज-अजहा की नमाज अदा की.
Delhi: Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi offers namaz at Panja Sharif Dargah at Kashmere Gate on #EidAlAdha. pic.twitter.com/QAOAFruA7G
— ANI (@ANI) August 12, 2019
ईद-उल-अजहा के मौके पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं। https://t.co/luEhv8HBzB
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 12, 2019
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




