पूर्व PM मनमोहन सिंह राजस्थान से होंगे कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार

Updated at : 09 Aug 2019 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व PM मनमोहन सिंह राजस्थान से होंगे कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार

नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार होंगे. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेतृत्व ने राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट के लिए होने जा रहे उपचुनाव के लिए सिंह को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है. इसी के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार होंगे.

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेतृत्व ने राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट के लिए होने जा रहे उपचुनाव के लिए सिंह को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है. इसी के साथ एक संक्षिप्त अंतराल के बाद सिंह का राज्यसभा फिर से पहुंचना लगभग तय हो गया है. सूत्रों का कहना है कि सिंह आगामी 13 अगस्त को जयपुर पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे. सिंह कुछ समय पहले राजस्थान विधानसभा में विधायकों के एक कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे. इसके बाद से ही ये अटकलें शुरू हो गयी थीं कि सिंह इस बार राजस्थान से ही राज्यसभा पहुंचेंगे.

प्रधानमंत्री रहते हुए सिंह असम से राज्यसभा सदस्य थे और गत 14 जून को उनका कार्यकाल पूरा हुआ था. वह 1991 से 2019 तक राज्यसभा के सदस्य रहे. राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष रहे मदन लाल सैनी के निधन के कारण राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola