ePaper

#Article370 : चिदंबरम ने कहा, क्या ‘‘बलपूर्वक राष्ट्रवाद'''' से किसी समस्या का समाधान हुआ है?

Updated at : 08 Aug 2019 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
#Article370 : चिदंबरम ने कहा, क्या ‘‘बलपूर्वक राष्ट्रवाद'''' से किसी समस्या का समाधान हुआ है?

नयी दिल्ली : जम्मू-कश्मीर पर सरकार के कदम पर पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल के एक बयान का हवाला देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने वृहस्पतिवार को सवाल किया कि क्या दुनिया में कहीं भी ‘बलपूर्वक राष्ट्रवाद’ से किसी समस्या का समाधान निकला है. पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट किया, "शाह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जम्मू-कश्मीर पर सरकार के कदम पर पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल के एक बयान का हवाला देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने वृहस्पतिवार को सवाल किया कि क्या दुनिया में कहीं भी ‘बलपूर्वक राष्ट्रवाद’ से किसी समस्या का समाधान निकला है. पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट किया, "शाह फैसल सिविल सेवा परीक्षा में पहले स्थान पर आये और भारतीय प्रशासनिक सेवा से जुड़े.

उन्होंने जम्मू-कश्मीर पर सरकार के कदम को ‘सबसे बड़ा विश्वासघात" बताया है. ‘ उन्होंने कहा, ‘अगर शाह फैसल ऐसा सोचते हैं तो कल्पना कीजिए जम्मू-कश्मीर के लाखों आम लोग क्या सोचते होंगे.’ चिदंबरम ने सवाल किया, ‘क्या बाहुबल वाले राष्ट्रवाद से दुनिया में किसी मुद्दे का हल निकला है?’

गौरतलब है कि संसद ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा संबंधी अनुच्छेद 370 के कई प्रावधानों को समाप्त करने के प्रस्ताव संबंधी संकल्प और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने की बुधवार को घोषणा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola