ePaper

भारत ने सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों को अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले की जानकारी दी

Updated at : 05 Aug 2019 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
भारत ने सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों को अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले की जानकारी दी

नयी दिल्ली : भारत ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों (पी-5) के राजनयिकों को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने तथा राज्य को दो केंद्रशासित हिस्सों में बांटने के अपने फैसले के बारे में जानकारी दी. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कई अन्य देशों के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों (पी-5) के राजनयिकों को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने तथा राज्य को दो केंद्रशासित हिस्सों में बांटने के अपने फैसले के बारे में जानकारी दी.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कई अन्य देशों के राजनयिकों को भी जम्मू कश्मीर से संबंधित फैसले के बारे में अवगत कराया. उन्होंने बताया कि राजनयिकों को बताया गया कि फैसला भारत का आंतरिक मामला है और वे सुशासन, सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने तथा जम्मू कश्मीर का आर्थिक विकास सुनिश्चित करने पर केंद्रित हैं. माना जाता है कि विदेश सचिव विजय गोखले ने सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन और रूस के राजनयिकों को भारत के फैसले से अवगत कराया. मामले में राजनयिक समुदाय के सदस्यों द्वारा रुचि जताये जाने के मद्देनजर विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने पी-5 देशों सहित विभिन्न देशों के राजनयिकों को फैसले के बारे में जानकारी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola