जावड़ेकर सरकार के 50 दिनों की उपलब्धि गिनायी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jul 2019 1:58 PM
नयी दिल्ली :सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर ने सोमवार को दावा किया कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले 50 दिनों में ‘‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के दर्शन हुए हैं. उन्होंने कहा कि साथ ही इस दौरान किसान, नौजवान, मजदूर, मध्यम वर्ग, अर्थव्यवस्था तथा सामाजिक न्याय संबंधी भाजपा के संकल्प पत्र […]
नयी दिल्ली :सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर ने सोमवार को दावा किया कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले 50 दिनों में ‘‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के दर्शन हुए हैं. उन्होंने कहा कि साथ ही इस दौरान किसान, नौजवान, मजदूर, मध्यम वर्ग, अर्थव्यवस्था तथा सामाजिक न्याय संबंधी भाजपा के संकल्प पत्र पर अमल का खाका तैयार हुआ है . जावड़ेकर ने इस अवसर पर यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ किसान, जवान, नौजवान, मजदूर, मध्यम वर्ग, व्यापारी, नया शोध, भारत को आगे ले जाने, पड़ोसियों से भारत के संबंध, निवेश, संसाधनों का विकास, भ्रष्टाचार के खिलाफ जोर से लड़ाई और सामाजिक न्याय 50 दिन की मुख्य बातें हैं . ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










