ePaper

प्रियंका को चुनार गेस्ट हाउस में कैद करके बिना बिजली-पानी के रातभर रखना, तानाशाही रवैया : राहुल गांधी

Updated at : 20 Jul 2019 3:55 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका को चुनार गेस्ट हाउस में कैद करके बिना बिजली-पानी के रातभर रखना, तानाशाही रवैया : राहुल गांधी

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि चुनार गेस्ट हाउस में बिजली-पानी की आपूर्ति रोकना लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश है लेकिन उनकी पार्टी इन हथकंडों से डरकर दलितों और आदिवासियों की लड़ाई लड़ना बंद नहीं करेगी. गांधी ने फेसबुक पोस्ट में आरोप लगाया, ‘सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिवारों से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि चुनार गेस्ट हाउस में बिजली-पानी की आपूर्ति रोकना लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश है लेकिन उनकी पार्टी इन हथकंडों से डरकर दलितों और आदिवासियों की लड़ाई लड़ना बंद नहीं करेगी. गांधी ने फेसबुक पोस्ट में आरोप लगाया, ‘सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को तानाशाही प्रवृति वाली यूपी सरकार का चुनार गेस्ट हाउस में कैद करके बिना बिजली-पानी के रातभर रोके रखना लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश है .’

उन्होंने कहा, ‘ कांग्रेस इन हथकंडों से डरकर दलितों और आदिवासियों की लड़ाई लड़ना बंद नहीं करेगी.’ कांग्रेस का आरोप है कि प्रियंका गांधी को ‘गिरफ्तार कर’ शुक्रवार रात जिस चुनार गेस्ट हाउस में रखा गया था वहां की बिजली और पानी की आपूर्ति काट दी गयी थी. गौरतलब है कि प्रियंका को शुक्रवार को सोनभद्र जाने से प्रशासन ने रोक दिया. वह बुधवार को हुए इस सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहीं थी. प्रियंका प्रशासन के इस कदम के विरोध में धरने पर बैठ गईं. बाद में उन्हें चुनार गेस्ट हाउस ले जाया गया.

शनिवार सुबह पीड़ित परिवारों के कुछ लोग खुद वहां पहुंचे और प्रियंका से मिले. पिछले दिनों सोनभद्र में जमीन विवाद में एक ग्राम प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष पर कथित तौर पर गोलीबारी की जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola