ePaper

भाजपा ने स्वतंत्र देव सिंह को यूपी का और चंद्रकांत दादा को महाराष्ट्र का प्रदेश प्रमुख बनाया

Updated at : 16 Jul 2019 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने स्वतंत्र देव सिंह को यूपी का और चंद्रकांत दादा को महाराष्ट्र का प्रदेश प्रमुख बनाया

नयी दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश पार्टी इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया. वह पद पर महेन्द्र नाथ पांडे का स्थान लेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पार्टी ने चंद्रकांत दादा पाटिल को महाराष्ट्र […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश पार्टी इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया. वह पद पर महेन्द्र नाथ पांडे का स्थान लेंगे.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पार्टी ने चंद्रकांत दादा पाटिल को महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है. वह इस पद पर राव साहेब दानवे पाटिल का स्थान लेंगे.

उल्लेखनीय है कि महेन्द्र नाथ पांडे को नरेन्द्र मोदी नीत नयी सरकार में कौशल विकास मंत्री बनाया गया है जबकि राव साहेब दानवे पाटिल को उपभोक्ता मामलों का राज्य मंत्री बनाया गया है.

समझा जाता है कि पार्टी में एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत के तहत इन्हें अपने राज्य में प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व से मुक्त किया गया है. मंगल प्रभात लोढ़ा को मुम्बई महानगर भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola