अहमदाबाद में झूला टूटने से दो लोगों की मौत, 27 अन्य घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2019 10:18 PM
अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद में कांकरिया झील इलाके में एक झूला (एम्युजमेंट राइड) टूट कर जमीन पर गिर गया, जिससे दो व्यक्तियों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. घायलों में 14 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. यह हादसा शाम में हुआ, जब […]
अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद में कांकरिया झील इलाके में एक झूला (एम्युजमेंट राइड) टूट कर जमीन पर गिर गया, जिससे दो व्यक्तियों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गये.
अधिकारियों ने यह जानकारी दी. घायलों में 14 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. यह हादसा शाम में हुआ, जब एक पेंडुलम झूले में गड़बडी आ गयी और वह टूट कर जमीन पर गिर गया. अहमदाबाद के महापौर बिजल पटेल ने कहा, 29 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से दो की मौत हो गयी. 27 घायलों का इलाज चल रहा है.
अहमदाबाद नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी एम एफ दस्तूर ने बताया कि झूले के मुख्य शाफ्ट की एक पाइप टूट गई, जिसके चलते झूला नीचे गिर गया. दस्तूर ने कहा, गोलाकार घूमने वाले इस झूले में 32 सीट थी. निगम के आयुक्त विजय नेहरा ने कहा , मैंने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है.
झूले में गड़बड़ी क्यों आयी, उसके कारणों की जांच की जाएगी. पुलिस और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला मामले की जांच करेंगी तथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी. एक पुलिस अधिकारी के अनुसार मृतकों की पहचान मनाली राजवाडी (24) और मोहम्मद जावेद (22) के रूप में हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










