ePaper

UPSC: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित

Updated at : 12 Jul 2019 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
UPSC: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित

नयी दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को सिविल सेवा प्रारंभिक (प्री) परीक्षा, 2019 के नतीजे घोषित कर दिये. एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गयी है. दो जून को हुई प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे यूपीएससी की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं. सरकार ने बयान में कहा है कि परीक्षा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को सिविल सेवा प्रारंभिक (प्री) परीक्षा, 2019 के नतीजे घोषित कर दिये. एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गयी है.

दो जून को हुई प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे यूपीएससी की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं. सरकार ने बयान में कहा है कि परीक्षा के नियमों के मुताबिक इन सभी अभ्यर्थियों (प्रारंभिक परीक्षा के चरण को पार करने वालों) को मुख्य परीक्षा के लिए एक विस्तृत आवेदन फार्म भरना होगा, जो आयोग की वेबसाइट पर एक अगस्त से 16 अगस्त शाम छह बजे तक उपलब्ध रहेगा. आदेश में कहा गया है कि मुख्य परीक्षा के कार्यक्रम के साथ ई-प्रवेश पत्र परीक्षा के आयोजन से 3-4 हफ्ते पूर्व आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिये जायेंगे.

गौरतलब है कि सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में आयोजित की जाती है. इसके जरिये भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola