ePaper

कांग्रेस में जारी इस्तीफों के बीच बोले अशोक चव्हाण, जहां जरूरत हो नये नेतृत्व को कमान संभालनी चाहिए

Updated at : 08 Jul 2019 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस में जारी इस्तीफों के बीच बोले अशोक चव्हाण, जहां जरूरत हो नये नेतृत्व को कमान संभालनी चाहिए

नागपुर : महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने सोमवार को कहा कि पार्टी में जहां कहीं भी आवश्यकता हो, नये नेतृत्व को कमान संभालनी चाहिए. उन्होंने यह टिप्पणी राहुल गांधी, मिलिंद देवड़ा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाल ही में पार्टी के वरिष्ठ पदों से दिये त्यागपत्रों की पृष्ठभूमि में की. चव्हाण स्वयं महाराष्ट्र कांग्रेस […]

विज्ञापन

नागपुर : महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने सोमवार को कहा कि पार्टी में जहां कहीं भी आवश्यकता हो, नये नेतृत्व को कमान संभालनी चाहिए. उन्होंने यह टिप्पणी राहुल गांधी, मिलिंद देवड़ा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाल ही में पार्टी के वरिष्ठ पदों से दिये त्यागपत्रों की पृष्ठभूमि में की. चव्हाण स्वयं महाराष्ट्र कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं.

उन्होंने कहा कि प्रयास किए जा रहे हैं कि इस पुरानी पार्टी को मजबूती प्रदान की जाये. कर्नाटक संकट को लेकर उन्होंने कहा कि राज्यों में कांग्रेस की सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश हो रही है. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुये कहा कि वो लोकतांत्रिक प्रणाली को ‘‘समाप्त’ करने की कोशिश कर रही है.

वह नागपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. देश भर में कांग्रेस के विभिन्न नेताओं द्वारा पार्टी के वरिष्ठ पदों से इस्तीफा दिये जाने के बारे में पूछे जाने पर चव्हाण ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है, लोकसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी भी इस्तीफा दे चुके हैं.

पूरे देश में जनसंख्या वृद्धि दर में आयी गिरावट, बिहार में नहीं बदले हालात, आबादी के कारण सामने हैं ये चुनौतियां…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola