ePaper

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

Updated at : 26 Jun 2019 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच बुधवार सुबह मुठभेड़ हुई जिसमें एक आतंकी के मारे जाने की खबर है. जानकारी के अनुसार त्राल के नागबल वन क्षेत्र में आज तड़के सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकियों को घेर लिया जिसके बाद दोनों ओर से घंटों तक फायरिंग हुई. खबर लिखे […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच बुधवार सुबह मुठभेड़ हुई जिसमें एक आतंकी के मारे जाने की खबर है. जानकारी के अनुसार त्राल के नागबल वन क्षेत्र में आज तड़के सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकियों को घेर लिया जिसके बाद दोनों ओर से घंटों तक फायरिंग हुई.

खबर लिखे जाने तक फायरिंग बंद हो चुकी है और सुरक्षाबल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को एक आतंकी का शव मिला है. फिलहाल मारे गये आतंकी की पहचान नहीं हो पायी है. मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में हथियार मिले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola